Diwali 2025: दिवाली दीपों का त्योहार है। दिवाली या दीपावली हिंदुओं के सबसे बडे़ त्योहारों में से एक है। इस दिन दीपक जलाने का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे घर को विशेषकर मुख्य द्वार को दीपों से सजाया जाता है। Diwali 2025
विजयदशमी के दिन भगवान राम ने की थी इस देवी की आराधना
इस तरह मां कात्यायनी कहलाईं महिषासुर मर्दनी, कथा
अपराजिता के फूलों से दशहरे पर करें ये उपाय, भरा रहेगा धन भंडार
आपने गौर किया होगा कि दीपावली पर एक दीपक घी का और अन्य सभी तेल से जलाए जाते हैं। पर क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं। अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
दीपक जलाने का महत्व (Diwali 2025)
दीपावली के दिन मिट्टी के दीपक जलाने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीवाली (Diwali) के दिन साधक के घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है, ऐसे में यह दीप मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। क्योंकि दीपावली का त्योहार अमावस्या के दिन मनाया जाता है ऐसे में यह दीपक अंधेरी रात में उजाला करने का काम भी करते हैं।
अष्टमी और नवमी पर इस विधि से करें कन्या पूजन
घी का एक दीपक जलाने का कारण
ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाने से शनि और मंगल ग्रह मजबूत होते हैं। जिससे व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, गाय के घी का दीपक जलाने का कारण यह है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखती हैं। इसलिए दिवाली की रात पहला दीया मां लक्ष्मी पूजा के दौरान जलाया जाता है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

