Herbs For Detoxification : सेहतमंद रहने के लिए सही खाना खाना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, शरीर में जमे हुए गंदगी को बाहर निकालना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
यही कारण है कि लोग अपने शरीर को अलग-अलग तरीकों से डिटॉक्स करते हैं। आपने अपने शरीर को अंदर से साफ करने के लिए कई ड्रिंक्स पीए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से भी आप अपने शरीर को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं।
यदि आप भी अपने शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में बताएँगे जो आपको आसानी से अपने शरीर से जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करेंगे।Herbs For Detoxification
त्रिफला
आमलकी (आंवला), बिभीतकी और हरीतकी से मिलकर बना त्रिफला आयुर्वेदिक इलाज के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी-बूटियों में से एक है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए काफी मदद करता है। इसे डाइट का हिस्सा बनाने से स्वस्थ पाचन को बढ़ावा मिलता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी सहायता मिलती है। त्रिफला लिवर के कार्य में भी सुधार करता है और नियमित मल त्याग को बनाए रखने में मदद करता है।
सीलेंट्रो (धनिया)
सीलेंट्रो, जिसे आमतौर पर धनिया पत्ती कहा जाता है, शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह लिवर के कार्य में सहायता कर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।
नीम
नीम, जिसे आयुर्वेद में ‘आश्चर्यजनक पत्ता’ भी कहा जाता है, शक्तिशाली डिटॉक्सिफाइंग गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसका कड़वा स्वाद शरीर को शुद्ध करने की इसकी क्षमता को दर्शाता है। नीम लिवर को फायदा पहुंचाता है और उसकी विषहरण क्षमताओं को बढ़ाता है। इसके अलावा इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण विषाक्त पदार्थों से लड़ने और खून को शुद्ध करने, त्वचा साफ करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
हल्दी
हल्दी अपने औषधीय गुणों के लिए एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी है। इसके कंपाउंड, करक्यूमिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलता है। हल्दी बाइल प्रोडक्शन और लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है। इसे खाने या एक हर्बल सप्लीमेंट के रूप में लेने से शरीर को साफ करना आसान होता है।
अदरक
भारतीय रसोई में, अदरक एक लोकप्रिय मसाला है, जो खाने का स्वाद बढ़ाता है और आपकी सेहत को भी अच्छा बनाता है। यह शरीर में स्वस्थ सर्कुलेशन बढ़ाता है। साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को पसीने के जरिए बाहर निकालने में सहायता करता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

