Benefits of Black Salt : काला नमक, जो हर भारतीय किचन में आसानी से पाया जाता है, आपको मामूली लग सकता है, लेकिन आपको जानना चाहिए कि यह आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है। आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ-साथ स्वाद को भी बढ़ाते हैं। ये कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इसके फायदों के बारे में। Benefits of Black Salt

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा
जिन लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए भी इसका सेवन बहुत अच्छा रहता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। चूंकि हर चीज की अधिकता नुकसानदायक होती है, ऐसे में इसका सेवन लिमिट में ही करें। Benefits of Black Salt
एसिडिटी से दिलाता राहत
आपको भी अगर अक्सर गैस और एसिडिटी की परेशानी रहती है, तो काला नमक काफी फायदेमंद हो सकता है। कुछ स्टडीज में ये भी बताया गया है कि ये आपकी लिवर की हेल्थ के लिए भी अच्छा साबित होता है।
वेट लॉस के लिए कारगर
काला नमक में एंटी ओबेसिटी गुण होता है। ऐसे में अगर आप इसे सलाद, ड्रिंक आदि किसी भी रूप में अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो ये आपके वजन को भी कम करने में मदद कर सकता है। आपने भी अपनी दादी-नानी को सुबह-सवेरे खाली पेट गर्म पानी के साथ इसका सेवन करते हुए जरूर देखा होगा। बॉडी को डिटॉक्स करने में भी ये काफी फायदेमंद रहता है।
बेहतर डाइजेशन
आजकल के गलत और अनहेल्दी खान-पान में ज्यादातर लोगों को खराब हाजमे की शिकायत रहती है। ऐसे लोगों के लिए भी एक चुटकी काला नमक बहुत लाभदायी है। ये पेट में हो रही गड़बड़ को शांत करने का काम करता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

