Swapna Shastra : स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार कुछ सपने बहुत ही शुभ होते हैं और यह आने वाले अच्छे समय का संकेत देते हैं. विशेष तौर पर सपने में सफेद जीव दिखाई दें तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत बदलने वाली है और सपने में कुछ भाग्यशाली लोगों को ही आते हैं. Swapna Shastra
सपने में सफेद शेर देखना
अभी तक आपने पीले रंग के शेर के बारे में सुना, देखा व पढ़ा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफेद रंग का भी शेर होता है और बहुत कम पाया जाता है. स्वप्न शास्त्र में सफेद रंग के शेर को शुभ माना गया है और यदि वह सपने में दिखाई दे तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने वाली है.
सपने में सफेद हाथी देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सफेद हाथी दिखाई दे तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. सपने में सफेद हाथी दिखाई देने का मतलब है कि आपके जीवन में अच्छा समय शुरू होने वाला है. शास्त्रों के अनुसार सफेद हाथी देवराज इंद्र का वाहन है और यदि किसी को सपने में सफेद हाथी दिखता है तो इसका मतलब है कि उसका राजयोग शुरू होने वाला है.
सपने में सफेद नाग देखना
यदि सपने में सफेद सांप दिखाई दे तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है और यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को सपने में सफेद नाग दिखाई देता है उन पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है.
सपने में सफेद मोर देखना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद मोर का दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत है. इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है और आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी. सफेद मोर सपने में दिखने का मतलब है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलने वाला है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि JAIHINDTIMES किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

