Swapna Shastra : रात में सोने के बाद सपने आना आम बात है. सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। अच्छे सपने देखकर लोग प्रसन्न होते हैं। वहीं, बुरे सपने देखकर लोग डर जाते हैं। उनके मन में डर समा जाता है कि उनके साथ कुछ गलत होने वाला है। Swapna Shastra
हालांकि, कई बुरे सपने जीवन में बदलाव के संकेत होते हैं। स्वप्न शास्त्र के जानकारों का कहना है कि सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। इन सपनों से व्यक्ति के जीवन में विशेष बदलाव हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सपने में गंगा नदी, गौ माता या पवित्र ग्रंथ गीता देखने का क्या मतलब होता है ? अगर आप भी सपने में गंगा, गीता या गौ देखते हैं, तो ये शुभ संकेत होते हैं। आइए, इन सपनों के बारे में सबकुछ जानते हैं- Dream Astrology
गीता
सपने में पवित्र ग्रंथ गीता देखना भी बेहद शुभ होता है। जानकारों की मानें तो सपने में गीता विरलय ही किसी व्यक्ति को दिखता है। सपने में गीता पढ़ने, छूने या देखने वाले पर मुरली मनोहर की विशेष कृपा बरसती है। व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो जीवन का उद्देश्य सार्थक हो जाता है। ऐसे लोगों को मृत्यु उपरांत मोक्ष की अवश्य ही प्राप्ति होती है।
गौ माता
स्वप्न जानकारों की मानें तो गंगा और गीता की तरह सपने में गौ माता का देखना भी शुभ होता है। इस सपने का मतलब यह होता है कि जल्द आपकी किस्मत बदलने वाली है। घर में सुख, समृद्धि और ख़ुशी का आगमन होगा। गौ माता की कृपा से सकारात्मक शक्ति का संचार होगा।
गंगा माता
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में गंगा नदी देखना बेहद शुभ होता है। सपने में गंगा विरलय ही किसी व्यक्ति को दिखता है। सपने में गंगा नदी देखने वाले लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। वास्तविक जीवन में गंगा नदी के नाममात्र स्मरण से अनजाने में किए गए पाप मिट या कट जाते हैं। वहीं, गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार सपने में गंगा नदी देखने का मतलब होता है कि आगामी और शेष जीवन आपका सुखमय रहने वाला है। वहीं, सपने में गंगा स्नान करना बेहद शुभ होता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि JAIHINDTIMES किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

