Swapna Shastra : स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) में न सिर्फ ऐसे सपने आने के कारण बताए गए हैं बल्कि इसका ऐसे सपनों से राहत पाने के उपाय भी बताए गए हैं। अगर कोई सपने में आपका पीछा करता है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए, जानते हैं। Swapna Shastra
सपने में कोई पीछा क्यों करता है
कोई आपका पीछा कर रहा है। कोई अनजाना-सा साया आपके पीछे दौड़ता आ रहा है। आप उस साए से बचने के लिए भागते जा रहे हैं और भागते ही जा रहे हैं। आप भागते-भागते थक जाते हैं लेकिन फिर भी आपके पीछे दौड़ने वाला अनजान शख्स नहीं रूकता। आप अपनी जान बचाने के लिए भागते ही चले जाते हैं। आप पसीनों से भीग चुके हैं और अचानक आपकी आंखे खुल जाती हैं। यह क्या आप! आप अपने आसपास देखते हैं, तो आप राहत की सांस लेते हैं क्योंकि यह तो बस एक डरावना सपना था। क्या आपको भी अक्सर ऐसे सपने आते हैं, जिसमें कोई आपके पीछे दौड़ता है या आपका पीछा करता? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको इसका कारण जरूर जान लेना चाहिए।
सपने में कोई पीछा करते हुए क्यों नजर आता है?
आपको भी अगर लगता है कि कोई सपने में आपका पीछा कर रहा है, तो इसका एक कारण यह होता है कि आपको असफल होने का डर सताता है। कई बार ऐसा होता है कि हमें करियर में पीछे छूट जाने का डर लगता है या फिर हम किसी और वजह से डरने लगते हैं। यह डर हमें सपने में दिखाई देता है।
हमें बीती बातों या तनाव की वजह से भी ऐसे सपने आते हैं, जिससे हमें अक्सर लगता है कि कोई हमारे पीछे दौड़ रहा है।
कभी-कभी हम अपनी कल्पनाओं में एक नई दुनिया बुन लेते हैं, जिससे कई तरह की फैंटेसी होती है, जिससे हमें सपने भी अजीबो-गरीब नजर आते हैं।
कैसे छुड़ाएं पीछा
सबसे पहले तो आपको हर शनिवार के दिन भैरों मंदिर जरूर जाना चाहिए। इससे जीवन से हर तरह का डर दूर होता है। भैरो मंदिर में जाकर आपको जीवन के सभी डरों को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए।
शराब पीने से परहेज करें। शराब पीने से भी सपने में कल्पना की दुनिया नजर आती है। इससे निकलने के लिए बहुत जरूरी है कि आप हकीकत में जीना शुरू कर दें।
शारीरिक स्वच्छता का हमेशा ख्याल रखें। आजकल लड़के लम्बी दाढ़ी-मूंछें रखने के शौकीन होते हैं लेकिन अगर आपको ऐसे सपनों की परेशानी है, तो आप क्लीन शेव होकर रहें।
आपके आसपास अगर कुछ गलत हो रहा है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। कभी-कभी अन्याय करने और देखकर चुप रहने से भी ऐसे सपने आते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि JAIHINDTIMES किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

