Swapna Shastra : कई सपने आने वाले भविष्य के बारे में शुभ संकेत दे सकते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र में कुछ सपने अशुभ भी माने जाते हैं। Swapna Shastra
कई घरों में कृष्ण जी के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल जी की सेवा की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि यदि आपको सपने में लड्डू गोपाल जी के दर्शन होते हैं, तो इसका क्या अर्थ हो सकता है।
मिलते हैं ये संकेत
स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सपने में लड्डू गोपाल का दिखना काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ माना गया है कि आपको अपने किसी जरूरी कार्य में सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आपको सपने में हंसते हुए लड्डू गोपाल जी दिखाई देते हैं, तो इसका अर्थ माना जाता है कि आपके दुश्मनों का नाश होने वाला है। वहीं लड्डू गोपाल जी को सपने में देखने का एक अर्थ यह भी है कि आपके घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।
बहुत ही खास है ये सपना
अगर आपको सपने में लड्डू गोपाल जी पालने में झूलते हुए दिखाई देते हैं, तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है। इसका अर्थ है कि आपका कोई जरूरी काम संपन्न होने वाला है। वहीं अगर किसी बीमार व्यक्ति को सपने में लड्डू गोपाल जी के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको अपने स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है।
लड्डू गोपाल को गुस्से में देखना
वैसे तो लड्डू गोपाल को सपने में देखना शुभ माना गया है। लेकिन अगर आपको सपने में लड्डू गोपाल गुस्से में दिखाई देते हैं, तो यह एक शुभ संकेत नहीं माना जाता। यह सपना इस बात का इशारा करता है, कि आपसे पूजा में कोई कमी रह गई है, जिसे सुधारने की जरूरत है।

