Side Effects Of Daily Kajal Use : काजल महिलाओं के शृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। कई महिलाएं रोज अपनी आंखों में काजल लगाती हैं। यह आंखों को और खूबसूरत बनाने और निखारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Side Effects Of Daily Kajal Use
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना कई बार आंखों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। हम इसी बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि रोज काजल लगाने से आंखों को क्या नुकसान (kajal harmful effects) झेलने पड़ सकते हैं।
रोज काजल लगाने के नुकसान (Kajal Side Effects)
इन्फेक्शन का खतरा
काजल के रोजाना इस्तेमाल से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जब काजल आंखों के संपर्क में आता है, तो बैक्टीरिया और अन्य रोगाणु भी इसके जरिए आंखों के अंदर आ सकते हैं। खासकर अगर काजल पुराना हो गया है या इसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर किया गया है या इसका ठीक से रखरखाव नहीं हो रहा है। आंखों में संक्रमण होने पर रेडनेस, खुजली, जलन और पानी निकलने जैसी परेशानी हो सकती है।
आंखों में सूखापन
रोजाना काजल लगाने से कई बार आंखों में ड्राईनेस हो सकती है। आंखों की ड्राईनेस होने पर लालिमा, जलन और धुंधला दिखाई दे सकता है।
आंखों की रोशनी कम होना
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और आंखों में संक्रमण या जलन होती है, तो यह आपकी दृष्टि को भी प्रभावित कर सकता है। आंखों में संक्रमण या जलन होने पर धुंधला दिखाई दे सकता है और आंखों की रोशनी कमजोर होने का भी खतरा रहता है।
आंखों की जलन
काजल में मौजूद केमिकल्स से आंखों में जलन हो सकती है। अगर काजल की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। अगर ऐसा लंबे समय तक हो, तो आंखें खराब भी हो सकती हैं।
ड्राई आई सिंड्रोम
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और पहले से ही ड्राई आई सिंड्रोम से पीड़ित हैं, तो यह स्थिति और खराब हो सकती है। ड्राई आई सिंड्रोम के लक्षणों में लालिमा, जलन, खुजली, धुंधला दिखाई देना और आंखों में चुभन होना शामिल है।
काजल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
यदि आप रोजाना काजल लगाना चाहती हैं, तो आपको अच्छी गुणवत्ता वाला काजल खरीदना चाहिए और खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
एक अच्छे ब्रांड का काजल चुनें।
काजल की एक्सपायरी डेट की जांच करें।
काजल किसी के साथ शेयर न करें।
काजल लगाते समय हाथों को साफ रखें और काजल को छुएं नहीं।
हर रात सोने से पहले काजल साफ करके सोएं।
काजल लगाने के लिए अगर आप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं, तो इसे नियमित रूप से साफ करें।
यदि आंखों में कोई परेशानी महसूस हो, तो डॉक्टर से परामर्श लें।

