Met Gala 2025: मेट गाला 2025 का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस साल मेट गाला थीम- Superfine: Tailoring Black Style (सुपरफाइनः टेलरिंग ब्लैक स्टाइल) रखी गई। Met Gala 2025
Raid 2 पर भारी पड़ी सूर्या की रेट्रो….
ये मेट गाला (Met Gala) इंडियन फैंस के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। इस डेब्यू से शाहरुख खान ने इतिहास रचा है। वो मेट गाला में पहुंचने वाले पहले इंडियन मेल एक्टर हैं। उनसे पहले कोई भी इंडियन एक्टर मेट गाला नहीं पहुंचा है। इसके अलावा कियारा आडवाणी भी बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर आने वालीं पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं।
Abir Gulaal teaser Release: 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट, देखें लिस्ट
एक नजर बॉलीवुड हस्तियों के मेट गाला- 2025 लुक पर-

शाहरुख खान ने पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर आउटफिट पहना है। शाहरुख ने सिल्क शर्ट, ट्राउजर्स और फ्लोर लेंथ कोट के साथ ऑल ब्लैक लुक रखा। इसके साथ उन्होंने गोल्ड और डायमंड जूलरी पहनी थी। उनके K और SRK वाले पेंडेंट पहने थे।

कियारा आडवाणी ने गौरव गुप्ता की कस्टम ब्रेवहार्ट डिजाइनर गाउन पहनी। कियारा का आउटफिट मदरहुड को रिप्रेजेंट करता है, जिसमें मदर और बेबी हार्ट बनाया गया है। कियारा आडवाणी का मेकअप और हेयरस्टाइल महक ओबेरॉय ने किया था।

दिलजीत दोसांझ मेट गाला में महाराजा अवतार में नजर आए हैं। दिलजीत का लुक सिख रॉयल्टी को दर्शाता है।
प्रियंका चोपड़ा ने पोल्का डॉट टेलर्ड सूट के साथ हेट पहनी। इसके साथ उन्होंने एमराल्ड नेकपीस पहना है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने ट्विन ड्रेसेस में साथ पोज दिए।

ईशा अंबानी डिजाइनर अनामिका खन्ना के कस्टम डिजाइनर आउटफिट में पहुंची थीं। ईशा अंबानी डिजाइनर अनामिका खन्ना के कस्टम डिजाइनर आउटफिट में पहुंची थीं। ईशा अंबानी की डिजाइनर ड्रेस को बनने में 20 हजार घंटे लगे हैं।
हॉलीवुड सेलेब्स के ये मेट गाला लुक्स भी देखिए-

सिंगर रिहाना भी बेबी बंप के साथ मेट गाला पहुंची थीं। मेट गाला 2023 में भी रिहाना बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं।

इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा रेट्रो रॉयल लुक में मेट गाला का हिस्सा बनीं।

किम कर्दाशियन लेदर वेस्ट और लॉन्ग ट्रेल स्कर्ट में रेड कार्पेट पर पहुंचीं।
मेट गाला के रूल्स….
बदबू से बचने के लिए मेट गाला में प्याज, लहसुन पर प्रतिबंध- मेट गाला के रूल्स के अनुसार, डिनर मेन्यू की किसी भी डिश में प्याज या लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। ये रूल स्ट्रिक्टली फॉलो किया जाता है। ये फैसला भीड़-भाड़ वाले मेट गाला में खुशबू बनाए रखने के लिए लिया गया था।
नो सेल्फी- मेट गाला में नो सेल्फी पॉलिसी है। यहां पहुंचने वाले हर शख्स को रेड कार्पेट पर सिर्फ प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स से ही फोटोज क्लिक करवाने की इजाजत है। हालांकि इस रूल के बावजूद कई हॉलीवुड सेलेब्स की मेट गाला के वॉशरूम से मिरर सेल्फी सामने आ चुकी हैं।
प्री-अप्रूव्ड ड्रेस- मेट गाला में हर किसी की नजरें सेलेब्स के आउटफिट्स पर होती हैं। इसे परफेक्ट बनाने के लिए हर सेलेब्स को अपने आउटफिट पहले से अप्रूव करवाने होते हैं। आउटफिट अप्रूव करने की जिम्मेदारी वॉग की एडिटर एन्ना विंटोर के पास है।
नो स्मोकिंग- मेट गाला में सिगरेट पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। अगर किसी को सिगरेट पीते देखा जाता है, तो उसे मेट गाला से बैन कर दिया जाता है।
नो फ्री एंट्री- मेट गाला एक फंडरेजर इवेंट हैं। देखने में भले ही ये इनवाइट बेस्ड इवेंट लगता हो, हालांकि यहां पहुंचने वाले हर सेलेब को अपनी सीट के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है।
मेट गाला से जुड़े ये इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स भी पढ़िए-
मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है, जो हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाता है।
इसकी शुरुआत 1948 में सोसाइटी मिडनाइट डिनर के रूप में हुई थी। इस फैशन शो में देश-विदेश के सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनकर शिरकत करते हैं।
मेट गाला का आयोजन और अध्यक्षता वोग मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ अन्ना विंटोर 1995 से कर रही हैं। आमतौर पर इसका आयोजन हर साल मई के पहले सोमवार को किया जाता है। इसके अलावा एना विंटोर ही मेट गाला की थीम तय करती हैं। साथ ही मेहमानों का चयन भी एना विंटोर और उनकी टीम करती है।
मेट गाला भले ही दुनियाभर में काफी पहले शुरू हो गया था। लेकिन साल 2017 से इसमें इंडियन सेलेब्स ने शिरकत करना शुरू किया था।
भारत की ओर से पहली बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में डेब्यू किया था। साल 2023 में आलिया भट्ट ने इस शो में डेब्यू किया था। अब 2025 में कियारा आडवाणी, शाहरुख खान ने डेब्यू किया है।
ओटीटी पर आज ही देखें, एक्शन, एडवेंचर और थ्रिलर ये साउथ फिल्में
41 साल पहले आई थी भारत की पहली 3D फिल्म
बिना मेकअप के फिल्में करती हैं ये Actress

