LUCKNOW NEWS : 7 जून को प्रस्तावित समाधान दिवस बकरीद की वजह से स्थगित हो गया था। इसे सोमवार को आयोजित किया गया।
Sonbhadra News : DM Badrinath Singh के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
सदर तहसील में जिलाधिकारी विशाख जी ने सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की। DM VISHAKH JI ने कहा- हर शिकायतकर्ता को यह महसूस होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जा रही है। इसके लिए सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया कि निपटारे के बाद शिकायतकर्ता से कॉल करके फीडबैक लेना अनिवार्य होगा।
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
तहसील सदर में कुल 55 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 15 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया। DM Visakh ji ने समाधान दिवस में अधिकारियों से कहा- शिकायतकर्ता को फोन करके उनसे अपने काम का फीडबैक लें। जिले की पांचों तहसीलों में 77 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।
कुल 496 मामले, 77 मौके पर निपटे
जिले की पांच तहसीलों में कुल 496 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 77 का निपटारा मौके पर ही किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर विधिक प्रक्रिया के तहत गुणवत्ता पूर्वक निपटाया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस पर जिन मामलों का निपटारा मौके पर नहीं किया, उन्हें निर्धारित समय पर कर लिया जाएगा। संबंधित विभागों को मामले सौंप दिए गए हैं, जिनका समयबद्ध समाधान अनिवार्य किया गया है।

