Devshayani Ekadashi 2025: धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु अगले चार महीने तक क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं, जिसकी वजह से इस अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। Devshayani Ekadashi 2025
घर की सीढ़ियों के नीचे किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, कारण
ऐसे में आइए जानते हैं कि देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2025) की डेट और व्रत पारण के समय के बारे में।
डेट और शुभ मुहूर्त (Devshayani Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 05 जुलाई को शाम 06 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 06 जुलाई को शाम 09 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत किया जाएगा।
बद्रीनाथ धाम को कैसे मिला ये नाम, कहानी…
पंचांग
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
चन्द्रोदय – दोपहर 03 बजकर 38 मिनट पर
चंद्रास्त – रात 02 बजकर 07 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 48 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक
घर के मंदिर में इन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ…
व्रत पारण टाइम (Devshayani Ekadashi 2025 Vrat Paran Timing)
एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर करना चाहिए। इस बार देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 07 जुलाई को किया जाएग। इस दिन व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 29 मिनट से लेकर 08 बजकर 16 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय व्रत का पारण किया जा सकता है।
देवशयनी एकादशी के दिन इन बातों का रखें ध्यान
देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
इसके अलावा एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।
घर की सफाई का खास ध्यान रखें।
किसी के बारे में गलत न सोचें।
गंगा दशहरा कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

