Vegetables to Avoid in Monsoon: नमी बढ़ने के कारण मानसून में सब्जियों (Vegetables to Avoid in Monsoon) में फंगस और कीड़े आसानी से लग जाते हैं। Vegetables to Avoid in Monsoon
शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है लड़कियों का वजन, जानते हैं वजह?
इसलिए बारिश के मौसम में कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए, वरना फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आइए जानें मानसून में किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए।
ब्रोकली (Broccoli)
ब्रोकली भी फूल गोभी की तरह ही होती है, जिसमें धूल और कीटाणु आसानी से जमा हो जाते हैं। मानसून में इसे खाने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि ब्रोकली न खाएं और कच्ची या हल्की स्टीम्ड ब्रोकली तो बिल्कुल न खाएं।
गलती से भी जामुन के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना…
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान
हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों का साग)
हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन मानसून में इन्हें खाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में नमी की वजह से इन पर कीटाणु और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, इनमें मिट्टी और गंदगी चिपकी रहती है, जिससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में इन सब्जियों को डाइट में शामिल न करें।
मशरूम (Mushroom)
मशरूम नमी वाली जगहों पर उगता है और इसमें फंगस लगने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए मानसून में इन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बारिश के मौसम में मशरूम न खाएं।
इन तरीकों से करें डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम की पहचान…
फूल गोभी (Cauliflower)
फूल गोभी में छोटे-छोटे फूल होते हैं, जिसमें धूल, कीटाणु और छोटे कीड़े आसानी से छिपे रहते हैं। इनमें कीड़े आसानी से दिखाई भी नहीं देते। साथ ही, मानसून में नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी ज्यादा होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में फूल गोभी खाने से बचें।
बैंगन (Eggplant)
बारिश के मौसम में बैंगन में आसानी से कीड़े लग जाते हैं। इसके गहरे रंग के कारण कई बार इन कीड़ों को देखना मुश्किल हो जाता है। अगर गलती से कीड़े लगे हुए बैंगन खा लिए, तो पेट से जुड़ी परेशानियां, खासकर फूड पॉइजनिंग होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए अगर बैंगन खाना भी हो, तो उसे काटकर अंदर से अच्छी तरह चेक करके ही खाएं।
मानसून में कौन-सी सब्जियां खानी चाहिए? (Which vegetables should be eaten in monsoon?)
बारिश के मौसम में लौकी, तोरई, टिंडा,कद्दू, परवल और भिंडी जैसी सब्जियां खा सकते हैं। ये हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियां हैं।
सावधान! अगर आप भी सोते हैं आधी रात के बाद, तो जान लीजिए…
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

