Rule of Tying Kalava: किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के पहले हाथ में मौली यानी कलावा बांधने का विधान है। वहीं, विवाहित महिलाओं के बाएं हाथ में इसे क्यों बांधा जाता है? Rule of Tying Kalava
सावन में रुद्राभिषेक की शुभ तिथियां और महत्व
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
कलावा बांधने से क्या फायदा होता है? इसको बांधने का क्या नियम होता है? कलावा बांधlते समय कौन से मंत्र का उच्चारण करना चाहिए और कलवा उतारने के लिए शुभ दिन कौन सा होता है? यदि आपके मन में भी इस तरीके के सवाल चल रहे हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में सारे नियम बताने जा रहे हैं।
समझिए वैज्ञानिक और धार्मिक कारण
वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें, तो कलावा बांधने से शरीर की कुछ नसें नियंत्रित होती हैं। इससे स्वास्थ्य लाभ होता है। वहीं, धार्मिक मान्यताओं की बात करें, तो कलवा एक पवित्र धागा है, जिसे रक्षा सूत्र भी कहा जाता है। यह व्यक्ति की सुरक्षा करें, इस भावना के साथ में बांधा जाता है।
विवाहित महिलाओं के बाएं हाथ में कलावा बना शुभ माना जाता है। दरअसल शादी के बाद में वह पति के वामांग में स्थान पाती हैं, इसलिए उनके बाएं हाथ में कलावा बांधा जाता है। यह उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां लाता है और पति को दीर्घायु बनाता है। वहीं, पुरुषों और कन्याओं के दाएं हाथ में कलावा बांधा जाता है।
घर के मंदिर में इन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ…
Samudrik Shastra: कलाई में तिल होने का क्या मतलब है…
कलवा बंधवाने के नियम
कलवा बंधवाते समय अपने एक हाथ में दक्षिण लेकर मुट्ठी बंद कर लें। दूसरे हाथ को सर पर रखें। कलवा बंध जाने के बाद दक्षिण पंडित जी को दे दें। कलावे को हाथ में विषम संख्या में यानी 3 बार, 5 बार या 7 बार लपेटना चाहिए।
रक्षासूत्र बांधते समय “येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वां अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।” मंत्र बोलाना चाहिए। इसका अर्थ है कि जिस धागे से महान शक्तिशाली दानवेंद्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी धागे से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षासूत्र! तुम स्थिर रहना, स्थिर रहना।”
कलवा खोलने के लिए सबसे शुभ दिन मंगलवार और शनिवार का होता है। कलवा खोलने के बाद में नया कलवा बनवा लेना चाहिए और उतरे हुए कलावे को पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए या किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

