UTTAR PRADESH NEWS : महराजगंज (Maharajganj) में डीएम की अध्यक्षता में चल रही शिक्षा विभाग की ई-चौपाल में पोर्न वीडियो (porn video) चल गया। इससे सभी हैरान रह गए। अफसर ई-चौपाल से लेफ्ट हो गए। इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें कहीं।
‘डीएम हो कोई भगवान थोड़ी हो….’;समाज कल्याण अधिकारी का ऑडियो VIRAL
ई-चौपाल (e-choupal) जूम मीटिंग (zoom meeting) पर हो रही थी। इसमें DM संतोष कुमार शर्मा के अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीईओ, हेडमास्टर, सरकारी टीचर और आम लोग जुड़े थे। मामला 7 अगस्त का है। 9 अगस्त को बीएसए के आदेश पर बीईओ ने कोतवाली में 2 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस जांच में साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
सदर कोतवाल सत्येन्द्र राय ने बताया कि मामले की जांच साइबर थाने की मदद से की जा रही है। तकनीकी माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
अब पढ़िए पूरा मामला… (Maharajganj News)
स्कूलों की समस्याएं जानने के लिए ई-चौपाल थी सरकारी स्कूलों की समस्या जानने के लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ई-चौपाल आयोजित की गई थी। इसमें डीएम से जनता को सीधे संवाद करना था। स्कूलों की समस्या बतानी थी। जिला सूचना अधिकारी ने जूम मीटिंग का लिंक ग्रुपों में शेयर किया था। डीएम, बीएसए और शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ ऑनलाइन जुड़े हुए थे।
UP के 18 डैम आधे से ज्यादा खाली
मेरे मुंह में रिवाल्वर घुसेड़ दी और…., अखिलेश दुबे
अचानक स्क्रीन शेयर हुई और चलने लगा पोर्न वीडियो ई-चौपाल के दौरान जेसन जूनियर नाम के यूजर ने अपनी स्क्रीन शेयर की और पोर्न वीडियो चला दिया। इसके बाद अफसर ई-चौपाल छोड़कर लेफ्ट हो गए। इसी दौरान एक दूसरे यूजर अर्जुन ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी फरेन्दा सुदामा प्रसाद ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों अज्ञात के खिलाफ जांच कर रही है। Maharajganj News

