KANPUR NEWS : मंगलवार को घाटमपुर में यमुना नदी में नहाते समय सगे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह (SDM Avichal Pratap Singh) पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सांत्वना दी। KANPUR NEWS
मां ने बेटियों के सामने जान दी, चिल्लाते हुए बोलीं-
कानपुर देहात के जुनिया गांव निवासी भूपेंद्र सिंह लखीमपुर की एक शुगर मिल में काम करते हैं। आठ अगस्त को वह पत्नी व बच्चों के साथ अपने गांव आए थे। मंगलवार की सुबह भूपेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ यमुना नदी के किनारे पहुंचे।
इस दौरान उनकी 11 वर्षीय बेटी आध्या और 6 वर्षीय बेटा विश्वनाथ नहाने लगे। नहाते समय विश्वनाथ का पैर फिसलकर वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में आध्या ने भी छलांग लगा दी, लेकिन तेज धारा में बहते हुए दोनों पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
डीएम की ई-चौपाल की जूम मीटिंग में चली पोर्न वीडियो
‘डीएम हो कोई भगवान थोड़ी हो….’;समाज कल्याण अधिकारी का ऑडियो VIRAL
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी के बाद काफी मन्नतों के बाद बेटा हुआ था। लेकिन एक ही पल में दोनों बच्चों को खो देने से परिवार गहरे सदमे में है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और लगातार परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।
घटना की जानकारी पाकर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
UP के 18 डैम आधे से ज्यादा खाली
मेरे मुंह में रिवाल्वर घुसेड़ दी और…., अखिलेश दुबे

