Jammu and Kashmir News : जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम (Vaishno Devi shrine) पर मंगलवार को अर्धकुमारी मंदिर के पास लैंडस्लाइड (landslide) में मरने वालों का आंकड़ा 31 हो गया है। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे वैष्णो देवी के पुराने ट्रैक इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।
कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।
मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है। Northern Railway ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सर्विस जारी है। Vaishno Devi News
- एक श्रद्धालु ने बताया, “मैं और मेरा पूरा परिवार साथ जा रहे थे। मेरे बच्चे और पत्नी आगे निकल गए। फिर बहुत जोर से चट्टान गिरी। हमें कुछ समझ नहीं आया। अब मेरा बच्चों का कुछ पता नहीं चल रहा है। हम डरे हुए हैं। पल भर में हमारा सबकुछ बिखर गया।”
- एक और व्यक्ति ने बताया, “मैं पीछे था। मेरे साथ आए 6 लोग मेरे आगे थे। आगे करीब 100 से ज्यादा लोग और भी थे। मैं अभी भी कांप रहा हूं। मेरे साथ आए लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला।”
- एक और महिला ने बताया, “हम माता रानी के दरबार में जा रहे थे। हमें कुछ समझ नहीं आया। मैं और मेरे पति तो बच गए पर मेरे तीनों बच्चे दब गए। सबकुछ तुरंत हो गया।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये मौतें किन इलाकों में हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
इधर, जम्मू में तबी नदी पर बना पुल टूट गया। पुल टूटने से उसमें कई गाड़ियां गिर गईं। पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। अभी नुकसान को लेकर अपडेट नहीं आया है।
18 trains cancelled due to traffic suspended in Down Line PTKC/Pathankot Cantt to KNDI/Kandrori due to heavy soil erosion and flash flood in Chakki River and traffic suspended between JAT/Jammu Tawi to SVDK/Katra, JAT/Jammu Tawi to BBMN/Bari Brahman (Down Line) section due to flash flood; 4 trains short terminated/short originated.
जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। कई जगह नेटवर्क न होने की वजह से लोग इंटरनेट और कॉल कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। Doda Cloudburst
डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने कहा कि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। खासकर चिनाब नदी के इलाकों में दो जगहों से बादल फटने की खबरें आई हैं। बादल फटने से एनएच-244 भी बह गया। Jammu and Kashmir News
आगे बातचीत में कहा कि हमारी टीम उसे बहाल करने में जुटी है। अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से दो गंधोर में और एक ठठरी सबडिवीजन में है। 15 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

