KANPUR IGRS RANK : डीएम की ताबडतोड कार्रवाई, शिकायत निस्तारण पर अफसरों का निगाह रखना आखिर सफल हो गया। प्रदेश में जिले की लगातार गिर रही आईजीआरएस रैंक ने दस अंकों की बडी उछाल मारी है।
कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी की DM से गुहार
सदर तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव का कार्यक्षेत्र बदला
अक्टूबर में जिले की रैंक 81.43 प्रतिशत के साथ 63वीं है, सितंबर में रैंक 73वीं आई थी । एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि निगेटिव फीडबैक को लेकर काफी कार्य किया गया। अफसरों के साथ रोजाना समीक्षा की गई। अभी और सुधार की आवश्यकता है।
सितंबर में प्रदेश के 75 जिलों में आईजीआरएस की रैंक 73वीं आई , जिसके चलते प्रशासन की काफी फजिअत हुई। इसके बाद डीएम और पूरा प्रशासनिक अमला इसके सुधार पर लग गया। एडीएम सिटी ने खराब विभागों को नोटिस जारी किया और रोजाना समीक्षा की गई। निगेटिव फीडबैक और अफसरों के मौके पर न जाने से गिर रही रैंक पर काफी काम किया गया। इसके बाद अक्टूबर में 140 में 114 अंक और 81.43 प्रतिशत से दस अंक की उछाल आ सकी है। KANPUR IGRS RANK
2900 kg विस्फोटक जब्त, 3 डॉक्टरों समेत 7 अरेस्ट
पांच विभागों को दिया नोटिस (KANPUR NEWS)
गिरती रैंक पर ADM सिटी ने उन विभागों की जांच आख्य मंगाई जिसपर अंक अधिक कटे। इसपर पर पांच बडे डिफाल्टर विभाग को शिकायत सहित नोटिस जारी की गई। विभागों को नोटिस जारी कर दो दिनों में आख्या रिपोर्ट मांगी I इसमें दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि, केडीए, सीएमओ, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद और नगर निगम को दो दिनों में आख्या रिपोर्ट मांगी है। सितम्बर माह की शासन स्तर से जारी होने वाली आईजीआरएस रैंक में 3 अंक सी-श्रेणीकृत संदर्भों के कारण कटे हैं।
पिछले 8 महीने की रैंक
महीना रैंक प्रतिशत
- फरवरी 61वीं 73.57 प्रतिशत
- मार्च 41वां 75.71 प्रतिशत
- अप्रैल 61वां 73.57 प्रतिशत
- मई 68 वां 73.57 प्रतिशत
- JUNE 65वीं 74.29 प्रतिशत
- July 58 वीं 78.57 प्रतिशत
- अगस्त 70 वीं 77.86 प्रतिशत
- सितंबर 73 वीं 78.57 प्रतिशत
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 73वीं रैंक

