KANPUR DOCTORS FIGHT : Ganesh Shankar Vidyarthi Medical College (GSVM) की पूर्व प्रिंसिपल Dr. Aarti Lalchandani एक बार फिर चर्चा में हैं।
BIG NEWS : कोयला मंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार
मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के तत्कालीन HOD डॉ. परवेज खान के दायर किए गए मानहानि के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनय सिंह की अदालत ने डॉ. लालचंदानी को समन जारी करते हुए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 15 दिसंबर तय की गई है।
जीएसवीएम कालेज के नेत्र रोग विभाग HOD डॉ. परवेज खान ने अगस्त 2020 में क्रिमिनल डेफेमेशन सूट दाखिल किया था। बतौर आरोप डॉ. आरती लाल चंदानी उस समय कालेज में प्राचार्य के पद पर थीं। उसी दौरान एक वैकेंसी निकली थी। आरोप है कि प्राचार्य ने अन्य सभी आवेदकों को फेल करके एक सीनियर रेजीडेंट को नियुक्त करने की बात कही।
डॉ. परवेज का कहना है कि उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई। वहीं, डॉ. आरती लाल चंदानी ने बताया कि उन्हें समन की जानकारी नहीं है। हां, यह सही है कि डॉ. परवेज ने मानहानि वाद दाखिल किया था। कहाकि कई ऐसे साक्ष्य है जिन्हें कोर्ट में रखेंगे। KANPUR news
सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप
डॉ. परवेज खान का आरोप था कि प्रिंसिपल रहते हुए डॉ. लालचंदानी ने उन पर यह आरोप लगाए थे कि वह जूनियर डॉक्टरों से बिजली का बिल, मोबाइल जमा कराने और पास कराने के नाम पर पैसों की अवैध वसूली करते हैं। यही नहीं, उन्होंने इन आरोपों को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया, जिससे मेरी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर डॉ. खान ने उनके खिलाफ क्रिमिनल डेफेमेशन कोर्ट में वाद दायर किया था।
2018 में किया था प्रिंसिपल पद पर ज्वॉइन
गौरतलब है कि अक्टूबर 2018 से जून 2022 तक डॉ. लालचंदानी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल पद पर रहीं। कोरोना काल के दौरान उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित रूप से असंवेदनशील टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उसी विवाद के बाद उन्हें प्रिंसिपल पद से हटाकर लखनऊ के महानिदेशालय से संबद्ध कर दिया गया था।

