KANPUR NEWS : एडीएम सिटी ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। पटलों के साथ लेखपालों से कार्य संबंधी जानकारी ली। फरियादियों से बात की और शिकायत निस्तारण का आदेश दिया। गंदगी देख एडीएम सिटी ने नाजिर से पूछा नाजिर का क्या अर्थ होता है।
डीएम का चौबेपुर ब्लाक का औचक निरीक्षण बीडीओ एवं एडीओ पंचायत का वेतन रोका
एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि राजस्व कार्य में तेजी, फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समय से, सफाई को लेकर नगर निगम को लेटर लिखने का आदेश दिया है।
UP 6 PCS Transfer
ADM City ने सदर तहसील में आने वाले फरियादियों की परेशानी सुनी और इसे जल्द निस्तारण को निर्देशित किया। इसके बाद तहसील के कार्यालयों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद लोगों से बात की और परेशानी जानी। शौचालय की सफाई और स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने को कहा है।
उन्होंने तहसील के लेखपालों, संग्रह अमीनों, पटल सहायकों व नायब तहसीलदारों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि शिकायतों, राजस्व कार्यों, वादों और वसूली से संबंधित कार्यों को तत्परता से गुणवत्तापरक व समय से निपटाया जाए। इसके साथ ही तहसील के संग्रह अनुभाग, खतौनी सेक्शन व अन्य पटलों और न्यायालयों का एडीएम ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान एसडीएम सदर अनुभव सिंह, तहसीलदार विनय द्विवेदी और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

