UTTAR PRADESH NEWS : यूपी में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज (Netflix web series) ‘घूसखोर पंडत’ (‘ghuskhor Pandit’) के नाम को लेकर विरोध शुरू हो गया है।
यूपी में SIR की डेट 1 महीने बढ़ाई
लखनऊ में फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कराई है। लखनऊ के थाना हजरतगंज सेंट्रल जोन में ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और उनकी टीम (अज्ञात) के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
चने में मिला औरामाइन केमिकल, एक FIRM का लाइसेंस सस्पेंड
पुलिस का कहना है कि फिल्म का नाम और इसकी कहानी एक खास जाति और समुदाय, खासकर ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाती है। इससे लोगों में नाराजगी फैल सकती है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।
नोटिस का जवाब न देने वाले 14 विभागों को रिमाइंडर अल्टीमेटम
मायावती ने इसे ब्राह्मणों का अपमान बताया। केंद्र सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग की। वहीं, यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि घूसखोर ब्राह्मण नहीं, भाजपा सरकार है। योगी सरकार में 700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

