Akhilesh Dubey Case : उत्तर प्रदेश के कानपुर के बहुचर्चित वकील अखिलेश दुबे की बड़ी खबर सामने आई है। करीब छह महीने से जेल में बंद अखिलेश दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। भाजपा नेता रवि सतीजा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में शीर्ष अदालत ने यह फैसला सुनाया है (Akhilesh Dubey Supreme Court Bail)
अखिलेश दुबे गैंग से जुड़े छह पुलिस कर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
सीओ ऋषिकांत शुक्ला, सीओ विकास पांडेय, सीओ संतोष सिंह को नोटिस
ये है पूरा मामला
अखिलेश दुबे पर भाजपा नेता रवि सतीजा ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन पर आरोप था कि वह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उनसे मोटी रकम की वसूली करते थे। आरोप लगाया था कि डेरे वाली लड़कियों के माध्यम से उसे पाक्सो के फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की गई। जिसमें अखिलेश दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा सुरेश पाल, शैलेंद्र कुमार, संदीप शुक्ला आदि ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रंगदारी के आरोप लगे थे।
इसी दौरान होटल कारोबारी प्रज्ञा त्रिवेदी ने भी एक एफआर के खिलाफ प्रोटेस्ट दाखिल किया था जो कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। अग्रिम विवेचना में अखिलेश का नाम सामने आया था। इस मामले में भी उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई थी। हालांकि शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला के मुकदमों में अखिलेश को सेशन कोर्ट से ही जमानत मिल चुकी है। रवि सतीजा के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अखिलेश की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी।
Akhilesh Dubey News : अखिलेश दुबे की जमानत अर्जी जिला जज ने खारिज की
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने मामले के तथ्यों को गहराई से देखा। सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष के दावों पर सवाल उठाए और बेहद सख्त टिप्पणी की। Akhilesh Dubey News

