Noida Protest : नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया।
सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। फेज-2 इलाके में कर्मचारी सड़क पर उतर आए और पथराव किया। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी।
DGP राजीव कृष्ण और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखते हुए हैं। डीजीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई करेंगे।
Big News: सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। फेज-2 जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी।
फेज-2 के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों में फैल गया। कर्मचारियों ने सेक्टर 1, 15, 62 और DND फ्लाइओवर के पास सड़क जाम कर दी। सेक्टर- 40 और 60 में कर्मचारियों ने कंपनियों का घेराव किया। सेक्टर 85 में जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन पर पथराव कर दिया।
सेक्टर-57 में करीब 30 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। हालात को काबू करने के लिए PAC को मौके पर उतार दिया गया है। कंपनियों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

