KANPUR NEWS: बुधवार को जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सुपरवाइजरों और प्रगणकों ने भाग लिया।
प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 5 युवकों की मौत
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि जनगणना देश के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में एक है। उन्होंने जोर दिया कि इसके आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास योजनाओं, जैसे आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की रूपरेखा तैयार करती है, इसलिए सभी कर्मचारियों को इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करना होगा।
एडीएम सिटी का औषधि निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण
प्रशिक्षण में प्रगणकों / सुपरवाइजरों की लगभग 93 प्रतिशत तक की उपस्थिति रही। जनगणना अधिनियम में दिये गये प्राविधानों के अनुसार प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रमणकों / सुपरवाइजरों के विभागों को उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित कर दिये गये हैं।
प्रमणकों एवं पर्यवेक्षकों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण का कार्य जोन 1 द्वारा नगर निगम महिला इण्टर कालेज सिविल लाइन्स 5 बैच में, जोन-4 द्वारा नगर निगम महिला इण्टर कालेज तिलक नगर में 4 बैच में एवं जोन-6 द्वारा श्रमायुक्त कार्यालय पाण्डु नगर, एपीबी आईटीआई पाण्डु नगर एवं नगर निगम डीपीएस इण्टर कालेज नवाबगंज में 9 वैच में 50-50 के ग्रुप में प्रारम्भ कर दिया गया है।
जगदीश यादव, अपर नगर आयुक्त/नगर जनगणना अधिकारी द्वारा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रशिक्षण का कार्य शान्तिपूर्वक सम्पन्न होता हुआ पाया गया।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। इसमें मकानों की संख्या, उनके निर्माण की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का सही रिकॉर्ड तैयार करना शामिल है। प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी जुटाने और उसे निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

