Uttar Pradesh News: गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश (40) ने सुसाइड कर लिया।
अम्बरीश ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कुसमी स्थित शामियाना एंड कैटर्स के गोडाउन में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अम्बरीष ने गोली मारी है।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि अम्बरीष ने सुसाइड कर लिया है। कारणों की जांच की जा रही है। शव गोडाउन में मिला है।
शुक्रवार सुबह 10 बजे अम्बरीश अपनी फार्च्यूनर से अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। 10.15 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा था।
अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका ‘एके’ के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। वह कायस्थों की श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अम्बरीश भी हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे।
घर से 10 किमी दूर है फार्महाउस
अम्बरीश का घर पॉश इलाके सिविल लाइंस के पार्क रोड पर है। घर से 10km दूर कुसमी जंगल में तीन मंजिला फार्महाउस है। अम्बरीश का छोटा भाई रानू श्रीवास्तव भी बिजनेसमैन है। अम्बरीश सुबह घर से फार्च्यूनर से फार्महाउस रवाना हुए। वहां पहुंचकर किसी को फोन किया। बात करते-करते तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में चले गए। वहां गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

