KNPUR NEWS: भीषण गर्मी के बीच कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों के लिए राहत की ठोस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी (DM Jitendra Pratap Singh) की पहल पर यहां दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों को प्रतीक्षा के दौरान निःशुल्क छाछ-मट्ठा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में काफी राहत मिल रही है। KNPUR NEWS
बर्खास्त करोड़पति लेखपाल आलोक दुबे की जांच अब एसआईटी करेगी
सुबह से ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले लोग वेटिंग रूम में बैठकर मट्ठा पीते नजर आए। लंबी दूरी तय कर आए कई फरियादी यहां कुछ देर ठहरकर राहत महसूस करते दिखे और इस व्यवस्था को उपयोगी बताते नजर आए।
जिलाधिकारी (DM) की पहल पर वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था को और सुव्यवस्थित किया गया है। पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे फरियादी आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकें। कक्ष में एसी की सुविधा के साथ स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ वाटर भी उपलब्ध है, जिससे गर्मी के बीच वातावरण संतुलित बना रहता है। जनता दर्शन के दौरान वेटिंग रूम में बैठे लोग मट्ठा पीते हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। गर्मी के बीच यह व्यवस्था फरियादियों को राहत देती नजर आई।
Breaking News : दिल्ली की राजनीति में बड़ा धमाका

