KANPUR WEATHER NEWS: कानपुर में बुधवार देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया। KANPUR WEATHER NEWS
Kanpur News: IMA समेत पांच ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित
बुधवार दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था और लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थान तलाशते नजर आए थे।
आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि…
आंधी और बूंदाबांदी के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आज मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल छाने, धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यह गतिविधियां तापमान को गिराने का काम करेंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। कई सारे मौसमी सिस्टम मिल रहे हैं जो कि तापमानों पर नियंत्रण रखने का काम करेंगे। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। हालांकि उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।
Weather News: अचानक मौसम पलटा, 10 जिलों में ओले गिरे
हीट वेव और गर्मी से बचने के उपाय
दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12 से 4 बजे तक) बाहर निकलने से बचें।
ढीले, हल्के रंग के और सूती पूरी बांह के कपड़े पहनें।
सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकें।
घर में ठंडक बनाए रखने के लिए पंखा, कूलर या एसी का उपयोग करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें
दिन में बार-बार पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें।
नियमित रूप से ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी लें।
चाय, काफी और शराब से बचें।
हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन करें।
तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं।
तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा आदि अधिक लें।
घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर निकलें।
दूध या दूध की बनी मिठाइयों से परहेज रखें।
खिड़कियों पर पर्दे, सनशेड या सफेद पेपर लगाएं।
दोपहर में घर के खिड़की दरवाजे को बंद रखें।
हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें
बहुत तेज बुखार का आना।
चक्कर, उल्टी, बेहोशी का आना।
त्वचा का सूखी और गर्म हो जाना।
बार-बार अत्यधिक प्यास लगना और ओठों का सूखना।

