Gorakhpur Weather News: यूपी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। प्रयागराज-वाराणसी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। आंधी के साथ तेज बारिश हुई। UP Weather News
Uttar Pradesh Weather News : झांसी में तेज बरसात, कानपुर में बूंदा बांदी
लखनऊ में अंधेरा छा गया। सुल्तानपुर में 60 किमी की स्पीड से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई।
इससे पहले नोएडा, मथुरा, बरेली, प्रतापगढ़ समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आगरा, सहारनपुर और मेरठ में बूंदाबांदी हुई। अयोध्या में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। सुल्तानपुर में बिजली गिरने से खेत में आग लग गई।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-
प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं।
Kanpur Big News : बर्खास्त करोड़पति लेखपाल आलोक दुबे की जांच अब एसआईटी करेगी
इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। बांदा के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। बावजूद इसके 45.6°C के साथ बांदा शहर यूपी में सबसे गर्म शहर रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.4°C दर्ज हुआ था। अप्रैल महीने में छठी बार प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा था।

