KANPUR NEWS: जनगणना 2027 को लेकर तहसील सदर क्षेत्र में बुधवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी से की गई।
यहां आयोजित जनगणना जागरूकता शिविर में स्थानीय नागरिकों को जनगणना के महत्व और स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उन्हें ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा के बारे में विस्तार से बताया।
तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी (Tehsildar Sadar Vinay Dwivedi) ने बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना की सुविधा का उपयोग करें, जिससे सही और तेजी से आंकड़े संकलित किए जा सकें।
West Bengal News : Mamata Banerjee बोलीं -हम हारे नहीं, हराया गया, इस्तीफा नहीं दूंगी
शिविर में नागरिकों को बताया गया कि 7 मई से 21 मई तक लोग स्वयं स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन, परिवार का विवरण भरने और एसई आईडी प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई गई। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र में भी जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
‘जॉनी जॉनी यस पापा..ईटिंग शुगर नो पापा…’ यह कविता झूठ बोलना सिखाती है
ग्राम पंचायत कटरी ख्योरा के प्राथमिक विद्यालय बनियापुरवा में छात्र-छात्राओं ने जनगणना जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

