Tamil Nadu News : तमिलनाडु में TVK चीफ सी. जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से होगा। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। चेन्नई स्थित लोकभवन में राज्यपाल ने विजय को नियुक्ति पत्र सौंपा।
बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी।
तमिलनाडु के CM होंगे एक्टर विजय
4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं। लेकिन यह बहुमत से 10 कम थीं। TVK को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था।
शनिवार को VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया। इधर, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। यहां TVK के सभी विधायक ठहरे हुए हैं।

