KANPUR NEWS: कानपुर में तीन दिन तक एक लाख की आबादी को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ेगा। शहर के काकादेव, नवीननगर, गीतानगर, पांडुनगर और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट रहेगा। इस दौरान जलकल विभाग क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत कराएगा। KANPUR NEWS
कुशीनगर का फाजिलनगर अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा
2 से 4 जून तक होगा मरम्मत का कार्य
जलकल विभाग के अनुसार जोन-6 के अंतर्गत राजापुरवा मलिन बस्ती में नगर निगम की ओर से जल निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही थी। इसी दौरान बेनाझाबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन को भरने वाली पीएसी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
UTTAR PRADESH NEWS : गीता ज्ञान के नाम पर नशा देकर कई युवतियों से यौन शोषण
पाइप लाइन की मरम्मत के लिए जलकल विभाग को तीन दिन का समय लगेगा, जिसके कारण काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन से होने वाली जलापूर्ति 2 से 4 जून तक बंद रहेगी।

