Ghee Coffee Benefits : कई गुणों के कारण घी सुपर फूड कहा जाता है। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है और आपको गर्मी भी देता है। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में आप घी को अपनी सुबह की कॉफी में भी डाल सकते हैं?Ghee Coffee Benefits
सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन कॉफी में घी मिलाकर पीने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं घी वाली कॉफी के साथ अपने दिन की शुरुआत करने के कुछ फायदे-Ghee Coffee Benefits

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
कॉफी और घी दोनों ही अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए पहचाने जाते हैं। विभिन्न अध्ययनों ने पाया कि कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, जैसे क्लोरोजेनिक एसिड, घी के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ मिलकर एक ऐसा प्रभाव पैदा करते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
पाचन में सुधार
अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, तो कॉफी में घी मिलाकर पीने से आपको कई फायदे मिलेंगे। दरअसल, जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक रिसर्च के मुताबिक घी में नौजूद फैटी एसिड पाचन प्रक्रिया को स्टीमूलेट कर सकता है और बेहतर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ में योगदान दे सकता है।
कॉग्नेटिव फंक्शन सुधारे
प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक घी में मौजूद रिच ओमेगा-3 फैटी एसिड कंटेंट और कैफीन के संज्ञानात्मक-बढ़ाने वाले प्रभावों के मिलने पर घी वाली कॉफी मेंटल क्लेरिटी, फोकस और मेमोरी बनाए रखने के लिए एक शक्तिशाली ड्रिंक बनता है।
वेट मैनेजमेंट
अक्सर ऐसा माना जाता है कि घी वजन बढ़ाने में योगदान देता है। हालांकि, गलतफमियों के विपरीत, घी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि घी में पाए जाने वाले फैट से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं । कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

