KANPUR NEWS: लालबंगला के जगईपुरवा में खाद्य विभाग की टीम ने एसटीएफ लखनऊ के साथ मिलकर छापेमारी की। जहां, बिना लाइसेंस पान मसाला बनता मिला। KANPUR NEWS
दिल्ली में रेस्टोरेंट में लगी आग से 21 लोगों की मौत
खाद्य विभाग की टीम ने सभी पान मसाला सामग्री जब्त कर ली। तैयार हो रहा पान मसाला की सप्लाई दिल्ली में की जाती थी। साथ ही, फूड अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मौके से टीम एक पान मसाला ब्रांड के स्टीकर का बंधा हुआ रोल भी मिला। हालांकि अभी तक एसटीएफ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह (Sanjay Pratap Singh) ने बताया कि टीम को छापेमारी के दौरान परिसर में पान मसाला ,कटी सुपारी, कत्था, फ्लोरिंग एजेंट पाया गया। साफ-सफाई की स्थिति बहुत खराब थी। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम हरबंश मोहाल निवासी कुणाल गुप्ता बताया। टीम ने मिलावट की आशंका पर पान मसाला, कटी सुपारी, कत्था, फ्लोरिंग एजेंट का नमूना संग्रहित किया।
KANPUR NEWS : एसडीएम सदर के स्थानांतरण कराने पर डटे लेखपाल
साथ ही, पान मसाला 460 किलोग्राम (मूल्य 9.20 लाख रुपये) कटी सुपारी 1540 किलोग्राम (मूल्य 3.85 लाख रुपये), कत्था 479 किलोग्राम (मूल्य 3.35 लाख रुपये) और फ्लेवरिंग एजेंट 37 लीटर (मूल्य 2.96 लाख रुपये) खाद्य सामग्री सीज की गई है। इसकी कुल कीमत 19,36,300 रुपये है। इसी क्रम में सुतरखाना हरबंस मोहाल के एक गोदाम में सुपाड़ी एवं चूना भंडारित था। खाद्य कारोबारकर्ता के उपलब्ध न होने पर नोटिस चस्पा कर सील कर दिया है।
कार्रवाई के दौरान संजय प्रताप सिंह, राजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, संजय वर्मा, अजय सिंह, आशुतोष, अनिल आदि मौजूद रहे। सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुणाल गुप्ता से पूछताछ में मालूम पड़ा कि तैयार हो रहा पान मसाला बोरियों में भरकर दिल्ली भेजा जाता था। मौके पर मिला ब्रांडेड पान मसाला के रोल के बारे में उचित जानकारी नहीं दे सका। मौके पर पैकिंग वाली मशीन भी नहीं मिली है। सामग्री जब्त करने के साथ गुरुवार को कोर्ट में खाद्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

