Kanpur IGRS Ranking News : तहसीलों की आईजीआरएस रैंक में इस दफा बिल्हौर अव्वल रहा। शिकायतों के निस्तारण में तीन तहसीलों से बेहतर रैंक हासिल की है।
वहीं तहसील घाटमपुर का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। प्रदेश और जिले में अव्वल आने के बाद लगातार रैंक गिर रही है। इस दफा रैंक में जिले में तीसरे स्थान पर है।
आईजीआरएस रैंकिंग में कुछ सुधार, 3 अंकों की छलांग, 75 जिलों में 57वीं रैंक
तहसीलों में शिकायतों का निस्तारण में कुछ सुधार आया है। बिल्हौर तहसील आईजीआरएस रैंक में जिले में बेहतर प्रदर्शन किया। 100 में 75 नंबर मिले हैं और 122 रैंक मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर नरवल तहसील 74 अंक और 126 रैंक है। तीसरे नंबर पर घाटमपुर तहसील को 66 अंक और 209 रैंक मिली है। वहीं सदर तहसील को 63 अंक के साथ 252 रैंक मिली है। वहीं तहसील के अफसरों का कहना है कि शिकायतों के संतुष्टता के साथ निस्तारण को लगातार प्रयास किया जा रहा है।
आईजीआरएस रैंक में तिनके भर की सुधार हुई है। काफी जद्दोजहद, मीटिंगों के दौर और ढीठ विभागों को नोटिस और फिर नोटिस का रिमाइंडर के बाद तीन अंकों की उछाल हुई। जिला प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण और निगेटिव फीडबैक पर मॉनिटरिंग की, जिसका रिजल्ट कुछ हद तक ठीक रहा। जिलों को 79.29 प्रतिशत पाकर 57वीं रैंक और 140 में 111 अंक मिले हैं, पिछले महीने मिली 60 रैंक से 3 अंक की उछाल है।

