KANPUR NEWS: कानपुर में जून की भीषण गर्मी, तेज धूप, लू और उमस के कारण लोग बेहाल हैं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। KANPUR NEWS
छात्रों ने कला से समझाई एनाटमी, मिट्टी, कागज और मॉडल्स से जीवंत हुई मानव शरीर रचना
शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक उमस भरी गर्मी जारी रहने और तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।
सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा तापमान
सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। दोपहर से लेकर देर शाम तक चली लू ने लोगों को बेहाल किए रखा। उमस और गर्मी के कारण लोगों को लगातार पसीना बहाना पड़ा।
24 घंटे में दो डिग्री गर्म हुई रात
दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होती जा रही हैं। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। रात में भी गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
40 से 43 डिग्री के बीच रहेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी का बहाव आ रहा है, जिसकी वजह से हल्के बादल भी छा सकते हैं। शाम के समय आंधी व बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन में तेज धूप निकलेंगी, जो कि तापमान को 40-43 डिग्री के बीच रहेगा। रातें भी गर्म रहेंगी।

