Kanpur Sadar Tehsil News : सरकारी जमीन पर बनाए गए फार्म हाउस, प्राइवेट प्लॉटिंग और बनाए गए गेट पर समाधान दिवस में आई शिकायत पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। चार बीघे सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
सदर तहसील की टीम ने शिकायत आते ही तीन घंटे में कार्रवाई करके अवैध निर्माण को ढहा दिया। बिठूर में सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर हो गए अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम सदर अनुभव सिंह और तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने शनिवार को अभियान चलाया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया
SDM SADAR अनुभव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायतें आईं थी। इसपर सख्त कार्रवाई करते सभी को कब्जा मुक्त कराया गया है। समाधान दिवस खत्म होते ही सभी अवैध निर्माण को ढहाकर करीब चार बीघे से ज्यादा सरकारी जमीन को खाली कराया गया है।
5 एसडीएम के ट्रांसफर, आईएएस साहिल सिंह एसडीएम सदर बने
मर्चेंट चेम्बर हाल में सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कब्जों को लेकर कई शिकायत आईं। इसमे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण भी सामने आया। जिस पर एसडीएम सदर और तहसीलदार खुद बुलडोजर लेकर पहुंचे।
सार्वजनिक रास्ता पर कब्जा
सबसे पहले सिंहपुर कछार के 357 नंबर गाटा संख्या में सरकारी चकरोड पर प्राइवेट डेवलपर पैशन ग्रुप ने पक्की रोड बनाकर गेट लगा दिया था। गेट को बंद कर दिया था जबकि वह सार्वजनिक रास्ता था। गेट को तुड़वाकर कब्जा खाली कराया गया।
ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण
ग्राम बैकुंठपुर तहसील सदर के गाटा संख्या 352/0.1710 जो कि ग्राम समाज की भूमि है पर रघुनंदन फार्म नामक निजी भूमिधर द्वारा अवैध अतिक्रमण कर अपने परिसर में अंदर मिला लेने की शिकायत प्राप्त हुई। प्रकरण की स्थलीय जांच में शिकायत सत्य पाई गई। जिस पर मौके पर ही ग्राम समाज की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए मुक्त कराया गया
अतिक्रमण कर चबूतरा बनाया
ग्राम कटरी ख़्योरा तहसील सदर में नगर पंचायत से स्वीकृत नाला निर्माणाधीन था जिसके बीच में अतिक्रमण कर चबूतरा बनाकर नाला निर्माण बाधित किए जाने की शिकायत आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई थी। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर शिकायत का स्थाई समाधान करा दिया गया है।

