HEALTH: सर्दी के मौसम में हरे पत्तेदार प्याज बहुत टेस्टी लगते है। इसे स्प्रिंग अनियन या ग्रीन अनियन भी कहा जाता है। हरे प्याज का इस्तेमाल चीन में प्राचीन समय में दवाइयों में किया जाता रहा है। इसमें कैलोरी कम और सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। HEALTH
आइए जानें इसके फायदे
हरे प्याज में मौजूद पोषक तत्व
इसमें विटामिन ए, सी, बी, विटामिन बी 2 , कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैगनीज थाइमीन आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन नामक पदार्थ कैंसर जैसे भयानक रोग से बचाव करने में भी मददगार है।
आंखे स्वस्थ

हरे प्याज का सेवन आंखों के लिए बहुत लाभकारी है। इससे आंखों की रोशनी बढ़नी शुरू हो जाती है।
हड्डियां मजबूत
विटामिन सी और के जैसे तत्वों से भरपूर हरा प्याज हड्डियों का क्रियाशीलता को बनाए रखने का काम भी करता है। इससे हड्डियों की मजबूती बनी रहती है।
कैंसर की रोकथाम

हरा प्याज शरीर में कैंसर सैल को बढ़ने से रोकता है। इसे खाने से आप कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
डायबिटीज कंट्रोल
जिन लोगों का मधुमेह की बीमारी है, उनके लिए हरे प्याज का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सल्फर होता है जो इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।
स्वस्थ दिल

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हरे प्याज डीएनए को नुकसान पहुंचाने से बचाव करते हैं। इसके अलावा इसका विटामिन सी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का काम करता है। यह दिल कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करके दिल की बीमारियों से बचाव करता है।

