GORAKHPUR NEWS : दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 45वां दीक्षांत समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलपाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने हाथों से 25 टॉपर्स को मेडल दिया।
इसके अलावा अन्य टॉपर्स को मुख्य अतिथि पद्मभूषण डॉ. विजय कुमार सारस्वत ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रोग्राम में अपने संबोधन के दौरान आनंदीबेन पटेल ने देश और प्रदेश के बदलती शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान आकर्षित कराया।
साथ ही आजकल के युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की। उन्होंने यूनिवर्सिटी के ब्यॉयज हॉस्टल में बाहर से टिफिन आने पर नाराजगी जताई। कहा कि उस टिफिन में ड्रग भी आ सकता है। कुछ भी आ सकता है। इसलिए मेस शुरू कराया जाए।

