KANPUR NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बगैर बैच नंबर और निर्माण तिथि के 4300 किलो आटे को सीज कर दिया है। टीम ने घाटमपुर स्थित वैभव फ्लोर मिल पर छापा मारा।
KANPUR NEWS : गंगा नदी का बढ रहा जलस्तर
एडीएम फाइनेंस बोले – सभी बाढ चौकियां अलर्ट मोड पर
यहां 50 किलो, 10 किलो और 5 किलो का मूल पैक अलग.अलग ब्रांड का पाया गया। पैक पर बेस्ट बिफोरए वजन लिखा था, लेकिन बैच नंबर, निर्माण तिथि नहीं पाया गया। कच्चे पदार्थ से संबंधित विवरण व फिनिश्ड खाद्य पदार्थ से संबंधित विवरण व स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं मिला।
वहीं तैयार आटा जमीन में सीधे दीवारों से सटा कर भंडारित किया जा रहा था, जिसके अत्यधिक नमी सोखने की पूरी सम्भावना है। काफी अनियामितताएं मिलने पर टीम ने एक लाख 29 हजार का 4300 किलो आटा सीज कर तीन नमूने जांच को लिए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
अतीक अहमद के बेटे की मौत, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई

