Bharat Tiwari encounter case : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ने बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
हालांकि, Bharat Tiwari के छोटे भाई चंदन तिवारी ने सरकार की इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। चंदन तिवारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “हमें सिर्फ न्याय चाहिए। एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों की पहले गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले। इससे कम हमें कुछ भी मंजूर नहीं है।”
चंदन तिवारी ने बताया, “आज पूरे परिवार को न्यायिक जांच आयोग के पटना कार्यालय बुलाया गया था। इसी दौरान मीडिया के जरिए हमें पता चला कि सरकार ने नौकरी और आर्थिक मदद की घोषणा की है। सरकार की ओर से दी गई यह पेशकश हमारे पूरे परिवार को स्वीकार नहीं है। हमारा पूरा परिवार न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।”
दरअसल, इस मामले की जांच कर रही न्यायिक जांच आयोग की टीम ने अपनी रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंप दी है। इसके बाद बिहार सरकार की ओर से यह घोषणा की गई।

