UTTAR PRADESH NEWS : कानपुर में रविवार सुबह 9:30 बजे बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में पिता समेत 3 बेटियों की मौत हो गई। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। KANPUR NEWS
साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में गृहस्वामी मुकेश सिंह और उनकी चार बेटियां दब गईं।
हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से मलबे से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, पल्लवी व नीतू को बाहर निकाला गया। House collapses in Kanpur
तीन बेटियों को अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, नीतू व पल्लवी को मलबे से निकालकर सीएचसी पतारा ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
डेढ़ घंटे बाद मलबे से निकली चौथी बेटी
हादसे में चौथी बेटी काजल उर्फ लक्ष्मी मलबे में काफी गहराई में दब गई थी। ग्रामीण लगातार मलबा हटाकर उसकी तलाश में जुटे रहे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काजल को बाहर निकाला जा सका। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पतारा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

