Akhilesh Dubey News : होटल व्यवसायी से अखिलेश दुबे और उसके साथी लवी मिश्रा ने पहले रेप केस दर्ज कराया। फिर उसे खत्म कराने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की वसूली की। Akhilesh Dubey News
कपिल शर्मा के कैफे पर फिर गोलीबारी
जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से बड़ा झटका
छह माह में कई बार में लाखों रुपये की किस्त देकर होटल व्यवसायी ने अपनी जान छुड़ाई। होटल व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेता रवि सतीजा पर फर्जी दुष्कर्म का केस सामने आने के बाद अब एक और होटल व्यवसायी का मामला सामने आया है। Kanpur news
आईजीआरएस शिकायत के प्रति लापरवाहों पर कार्रवाई की तैयारी
Hallett Hospital : कागजों पर खुदी नींव मौके पर नहीं मिली
DCP दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि होटल व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
पॉक्सो का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया
स्वरूप नगर निवासी होटल व्यवसायी ने किदवई नगर थाने में गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया। बतौर आरोप वर्ष 2021 में साकेत नगर निवासी अखिलेश दुबे उन्हें वाट्सएप कॉल करके आफिस बुलाता था और वसूली करने के उद्देश्य से हड़काता था। कहता था कि आपके पीछे कुछ लोग पड़े हैं। मुझे पैसा दो नहीं तो उक्त लोगो के माध्यम से फंसाकर बड़ा नुकसान करा दिया जाएगा। डरकर उन्होंने थोड़ा बहुत पैसा दिया। इसके बाद एक बड़ी धनराशि की डिमांड की गई। आरोप लगाया कि मांग पूरी न करने पर अखिलेश दुबे द्वारा अपने गैंग की महिला की ओर से नौबस्ता थाने में 26 मई 2022 को पॉक्सो का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जानकारी की तो पता चला कि अखिलेश दुबे ने पुलिस अफसरों से सेटिंग करके मुकदमा कराया है। जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से उन्होंने शहर छोड़ दिया। Kanpur Akhilesh Dubey News
मार्केट से ऊधार लेकर दो
मुकदमा दर्ज होने के करीब एक माह बाद अखिलेश दुबे ने वाटसएप पर फोन करके मिलने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि वह काफी डरे हुए हैं तो अखिलेश दुबे ने कहा कि डरो मत। मैंने तुम्हे पहले भी समझाया था। अब तुम मेरे पास आओ, मैं मामला सुलटाता हूं। जब वह मिलने पहुंचे तो अखिलेश दुबे ने कहा कि बहुत बड़े-बड़े लेवल के लोग इसमें शामिल हैं। पांच करोड़ रूपये का खर्चा आएगा। इतनी बड़ी रकम देने से मना करने पर कहा, बात करते हैं। इसके बाद ऑफिस बुलाकर आखिरी डिमांड ढाई करोड़ रुपये कैश देने को कहा गया। पैसा न होने पर कहा, व्यापार से या मार्केट से ऊधार लेकर दो। मना करने पर अखिलेश दुबे ने कहा कि आपका इतना बड़ा व्यापार है।
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
KANPUR ACMO डॉ. सुबोध प्रकाश का निलंबन का आदेश लेटर आ गया
मारपीट और गाली गलौज की गई
जो कैश आता है उसे सभी जगह से इकट्ठा करके धीरे-धीरे देते रहो। समय हम दिलवा देंगे, वो गारंटी हमारी है। जिसके बाद व्यापार से जो कमाई होती थी वह पूरा पैसा देने लगे। आरोप है कि अखिलेश दुबे कभी अपने ऑफिस के सामने या साकेत नगर चौराहा के पास आकर पैसा अपनी गाड़ी में रखवा लेता था। कभी उसका खास आदमी लवी मिश्रा आकर पैसा ले जाता था। एक दो बार अखिलेश दुबे के कहे अनुसार पैसे की व्यवस्था न होने पर ऑफिस बुलाकर मारपीट और गाली गलौज की गई और जेल भिजवाने की धमकी दी गई। इस तरह धीरे-धीरे ढाई करोड़ रुपया दिया जिसके बाद अखिलेश दुबे ने कहा कि अब एफआर लगवा दूंगा।
न्याय की उम्मीद जगी
कुछ दिनों बाद अखिलेश दुबे ने मेरे मुकदमे में लगाई गई एफआर की प्रति उलब्ध करायी। इसके बाद धमकी दी कि इस संबंध में किसी से शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। डर के मारे उन्होंने कहीं शिकायत नहीं की। तहरीर में उन्होंने कहा कि अब SIT गठित होने के बाद उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। तहरीर में होटल व्यवसायी ने लिखा कि अखिलेश दुबे एक संगठित गिरोह संचालित करता है। शहर के प्रतिष्ठित लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाकर अवैध वसूली करता है। उसके गैंग में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। जिनसे लगातार जान माल का खतरा उन्हें बना हुआ है।

