Are dogs chasing you: क्या आपने कभी सोचा है कि सड़क पर शांत बैठा कुत्ता, अचानक आपकी चलती बाइक या कार के पीछे क्यों दौड़ने लगता है और सिर्फ दौड़ता ही नहीं, बल्कि जोर-जोर से भौंकने भी लगता है। Are dogs chasing you
क्या कभी गौर से देखा है…करेंसी नोट पर देश की ये धरोहर हैं छपी
यह नज़ारा हम सब ने देखा है, लेकिन क्या आप इसकी असल वजह जानते हैं? बता दें, यह कोई दुश्मनी नहीं, बल्कि कुत्तों की दुनिया के कुछ खास नियम हैं। आइए, जानते हैं इसके पीछे छिपे वो राज जो आपको हैरान कर देंगे।
जब गंध बन जाती है झगड़े की वजह
कुत्तों की सूंघने की क्षमता इंसानों से कहीं बेहतर होती है। वे दूर से ही पहचान लेते हैं कि कौन उनके इलाके में घुस आया है। जब आप अपनी कार किसी दूसरे इलाके से निकालते हैं, तो उस इलाके के कुत्तों की गंध आपकी कार के टायरों में चिपक जाती है। आपके इलाके के कुत्ते उस ‘बाहरी गंध’ को पहचान लेते हैं और सोचते हैं कि कोई अनजान कुत्ता उनके इलाके में घुस आया है। इससे वे तुरंत सतर्क हो जाते हैं और अपने इलाके की रक्षा के लिए कार का पीछा करना शुरू कर देते हैं।
आप भी बोलते होंगे ‘Ladies First’, मगर कभी सोचा है कहां से आया ये ट्रेंड?
कुत्ते अक्सर कारों के टायरों पर पेशाब कर देते हैं। यह सिर्फ़ एक इत्तेफ़ाक नहीं, बल्कि उनकी ख़ास भाषा है। ऐसा करके वे उस जगह पर अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाते हैं। जब किसी दूसरी जगह से कोई गाड़ी गुज़रती है, तो स्थानीय कुत्तों को पता चल जाता है कि उनके इलाके में किसी दूसरे कुत्ते ने कब्ज़ा कर लिया है। इसलिए वे आक्रामक हो जाते हैं और गाड़ी के पीछे दौड़ पड़ते हैं।
कभी-कभी इसका कारण सिर्फ़ गंध नहीं होती। कुत्ते बहुत संवेदनशील होते हैं। अगर किसी गाड़ी ने उनके साथी को घायल या मार दिया हो, तो उन्हें वह गाड़ी याद आती है। अगली बार जब वे वही गाड़ी देखते हैं, तो गुस्से या बदले की भावना से उसका पीछा करते हैं।
कुत्ते स्थिर वस्तुओं को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन जो भी चीज़ चलती है या तेज़ दौड़ती है, वह उनके लिए एक चुनौती होती है। अपने शिकारी स्वभाव के कारण, वे तेज़ गति से चलने वाली वस्तुओं का पीछा करने लगते हैं। इसी वजह से, वे पैदल चलने वालों का पीछा नहीं करते, बल्कि बाइक या कार की आवाज़ और गति से सतर्क हो जाते हैं।
गलती से भी जामुन के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना…
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान

