Ashadha Purnima 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई (Ashadha Purnima 2025 Date) को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होगी। Ashadha Purnima 2025
इन शुभ योग से होगी सावन की शुरुआत, जानें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा और पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
अगर आप भी घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
क्या आप जानते हैं किस भगवान के मंदिर में कितनी बार करनी चाहिए परिक्रमा…
आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। इस दौरान मां तुलसी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें और जल अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होगी और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहेगी।
घर में होगी सुख-शांति
अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं, तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
अनोखी है परंपरा, कॉकरोच को भोग लगाने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं…
श्रीहरि की कृपा होगी प्राप्त
जीवन के संकटों को दूर करने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद मंदिर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पूजा करें। इस दौरान मंत्रों का जप भी करें। इस उपाय को सच्चे मन करने से श्रीहरि की कृपा बरसती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।
डेट और शुभ मुहूर्त (Ashadha Purnima 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 09 जुलाई को शाम 06 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 10 जुलाई को शाम 05 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। इसे गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2025) के नाम से भी जाना जाता है।
गोवा के इस मंदिर में होती है देवी लैराई की पूजा, महत्व
इस मंदिर में बांधकर रखा गया है कलश, अद्भुत है वजह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

