Asrani Death: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी का 84 वर्ष का आयु में निधन हो गया है. वो पिछले पांच दिन से अस्पताल में थे. Asrani Death
महेश बाबू ने रिलीज किया ‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर
फ्लॉप करवाना चाहता था Chalti Ka Naam Gaadi फिल्म
बताया गया है कि, वो फेंफड़ों की समस्या के चलते अस्पताल में थे। जिसके बाद उनका निधन हुआ है। बताया गया है कि शाम 4 बजे करीब उनका निधन हुआ है।
बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था. 1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है. ‘शोले’ में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर’ वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है. ‘खट्टा मीठा’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार हमेशा याद रहते हैं.
‘थामा’में हॉरर-कॉमेडी के साथ रोमांस का तड़का, ट्रेलर रिलीज

