Ayurveda Tips : दूध एक सम्पूर्ण आहार है। माना जाता है कि यह सेहत के लिए बहुत अच्छा है। इसमें अधिक कैल्शियम और प्रोटीन होता है। जो शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचाते हैं।Ayurveda Tips
लेकिन क्या आप जानते हैं, आयुर्वेद में दूध के साथ कुछ चीजें खाने की मनाही होती है। कहा जाता है कि दूध पीने के बाद इन चीजों को खाने से पित्त दोष बढ़ता है। आइए जानते हैं दूध के साथ किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।Ayurveda Tips
गुड़
चीनी की जगह अक्सर दूध में गुड़ मिलाया जाता है। यह एक स्वस्थ विकल्प है, लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ गुड़ खाना पेट के लिए घातक बताया गया है।

मछली और दूध से परहेज करें
मछली की तासीर गर्म होती है, दूध की तासीर ठंडी होती है। यह एक साथ खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। चिकन और रेड मीट से ब्लोटिंग और पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं खानी चाहिए। Health Tips
केला और दूध खाने से बचें
हम सभी जानते हैं कि दूध और केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप थकान महसूस करते हैं, तो अपनी डाइट में केला और दूध शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध और केला एक साथ खाने पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
खट्टे फल
दूध के साथ खट्टे फल कभी नहीं खाना चाहिए। इससे उल्टी या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। फल खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।
दही और दूध एक साथ न खाएं
आयुर्वेद के अनुसार दूध और दही कभी नहीं खाना चाहिए। यह एक साथ खाने से आपका पेट खराब हो सकता है, इसलिए इसे एक साथ खाने से बचें।

