Bada Mangal 2025 : बड़े मंगल का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है. इस दिन भक्तजन श्रद्धा और विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं. Bada Mangal 2025
रात में विश्राम करने आते हैं महादेव, बड़ा ही अद्भुत है…
यह उपवास स्त्री और पुरुष दोनों ही करते हैं. मंगलवार के दिन पड़ने वाले बड़े मंगल का व्रत करने से सारे संकट दूर होते हैं. जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है. इस दिन आप कुछ खास चीजों को लेकर आते हैं, तो फिर आप पर हनुमान जी की कृपा बरसेगी. Bajrangbali puja vidhi
गोवा के इस मंदिर में होती है देवी लैराई की पूजा, महत्व
बड़े मंगल के दिन क्या लाएं घर पर – What to bring home on Bade Mangal
बड़े मंगल के दिन आप सिंदुर घर पर ला सकते हैं. क्योंकि यह हनुमान जी को बेहद प्रिय है. इस दिन आप नारंगी रंग का सिंदूर ला सकते हैं. साथ ही इस दिन आप हनुमान जी को लड्डू का भोग लगा सकते हैं.
बड़े मंगल के दिन आप केसर भी ला सकते हैं. इसी के साथ लाल रंग के कपड़े भी खरीदकर ला सकते हैं.इससे हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी.
वहीं, इस दिन आप गदा भी ला सकते हैं और उसे अर्पित कर सकते हैं. इस दिन आप केसरिया रंग का झंडा छत पर लगा सकते हैं, इससे नकारात्मकता दूर होती है.
इस मंदिर में बांधकर रखा गया है कलश, अद्भुत है वजह
कब-कब है बड़ा मंगल – When is Bada Mangal
इस बार ज्येष्ठ माह में 5 बड़े मंगल पड़ रहे हैं –
पहला बड़ा मंगल – 13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल – 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल – 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल – 3 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल – 10 जून 2025
बड़ा मंगल पूजा विधि
भगवान हनुमान की मूर्ति या चित्र को सजाकर पूजा स्थल पर स्थापित करिए.
पूजा के लिए जरूरी सामग्री जैसे फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, और पवित्र जल रख लीजिए.
सुबह उठकर भगवान हनुमान का स्मरण करिए फिर उनकी उपस्थिति का अनुभव करिए.
इसके बाद भगवान हनुमान को पवित्र जल चढ़ाएं और उनकी विधिवत पूजा करिए.
फिर आप धूप और दीप जलाएं और भगवान हनुमान की आरती करिए.
हनुमान चालीसा और बजरंग बाण पाठ करें और भगवान हनुमान की महिमा का वर्णन करें.
अंत में आरती करके प्रसाद वितरित कर दीजिए.
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. JAIHINDTIMES इसकी पुष्टि नहीं करता है.

