Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार सुबह आरती के दौरान अचानक एक टेंट गिर पड़ा और अफरा-तफरा मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। Bageshwar Dham News
डीएम विशाख जी ने आम महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में आरती में शामिल हो रहे थे। उसी दौरान, तेज हवा या निर्माण में खामी के चलते एक भारी टेंट अचानक गिर पड़ा। कुछ लोग टेंट के नीचे दब गए और वहां अफरा-तफरी मच गई।
सिर पर चोट लगने से मौके
इस दौरान टेंट को खड़ा करने के लिए लगाए गए एक लोहे के रोड में एक श्रद्धालु की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं अन्य घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रशासन और धाम प्रबंधन समिति ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।
कानपुर प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित जेल से रिहा
डीएम की सख़्ती से हटा अवैध कब्ज़ा, एसडीएम ने मौके पर दिलाया कब्ज़ा
मृतक का नाम श्याम लाल कौशल है और उनकी उम्र 50 वर्ष थी। वह अयोध्या के रहने वाले थे लेकिन उनका मूल गांव उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में है। इनके साथ आसपास रहने वाले परिवार के और भी सदस्य यहां पहुंचे थे।
धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के लिए सजा गढ़ा गांव
बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पर चार जुलाई को हजारों की संख्या में देश विदेश के श्रद्धालु जुटेंगे। क्योंकि चार जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है और चार जुलाई से गुरुपूर्णिमा तक धाम पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।
रेणुकूट में राष्ट्रीय राजमार्ग होगा चौड़ा
जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

