BIG BREAKING: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े टकराव के कारण BCCI ने IPL टाल दिया है। हालांकि BCCI ने नई तारीखें नहीं बताई हैं। अभी इसके 12 लीग मैच होने बाकी हैं। 25 मई को टूर्नामेंट का फाइनल होना था। BIG BREAKING
Pathankot में ड्रोन और मिसाइलों से अटैक, चंडीगढ़ में भी ब्लैकआउट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा गया है। नई तारिखें आने पर उन्हें सूचित किया जाएगा।
यह जानकारी PTI ने BCCI के सूत्र के हवाले से दी है। BCCI के एक अधिकारी ने PTI से कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट खेला जाए।
पंजाब-दिल्ली मैच भी रद्द करना पड़ा था पाकिस्तान ने 8 मई की रात करीब 8.30 बजे भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की बॉर्डर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था।
हिमाचल के धर्मशाला में IPL मैच बीच में खत्म
शहर में ब्लैकआउट
पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को घर भेजा गया। युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर में ब्लैकआउट किया गया और मैच रद्द कर दिया। यह लीग स्टेज का 58वां मैच था।
Operation Sindoor: चंडीगढ़ समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद, क्या आज बंद रहेंगे स्कूल, बैंक?
भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

