BIG BREAKING NEWS : गृह मंत्रालय ने कुछ राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस से जुड़ी मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान इन बातों पर जोर दिया जाएगा — BIG BREAKING NEWS
WEATHER NEWS: आंधी-बारिश का अलर्ट
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों से 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी।
1. हवाई हमले के अलर्ट के वक्त सायरन बजाना।
2. हमलों के वक्त नागरिक, छात्रों आदि को खुद की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देना।
3. हमले के वक्त ब्लैक आउट करना।
4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को हमले के वक्त छिपाना।
5. लोगों से जगह खाली कराना या निकालने की प्लानिंग करना और उसका अभ्यास करना।
4 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, मां-बाप और 3 बेटियां जिंदा जलीं
इस मॉक ड्रिल का मकसद लोगों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। वहीं पिछले दिनों वे एयरचीफ मार्शल एपी सिंह और नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी से भी मिल चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की तैयारियों पर जानकारी दी। रविवार की इस मीटिंग में बताया कि एयर फोर्स हर हालात से निपटने को तैयार है। पश्चिमी सीमा पर डिफेंस नेटवर्क भी पूरी तरह एक्टिव है और राफेल भी तैयार हैं।
इधर, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को अरेस्ट किया है। आरोपी की गिरफ्तारी गांव ठाकुरपुर के पास सीमा पर हुई। आरोपी से पास आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर उसकी पहचान हुसनैन लिखी है और वह गुज्जरांवाला का रहने वाला है।
RTE में नहीं ले रहे प्रवेश पर डीएम सख्त
स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, सीएमओ को दिया आदेश

