BIG BREAKING NEWS : जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (Japan Prime Minister Shigeru Ishiba) ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है।
इशिबा ने यह कदम सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के भीतर विभाजन से बचने के लिए उठाया है। जापानी मीडिया NHK ने यह खबर दी है। Japan News
MANTRA: जीवन की दिशा और दशा बदलेंगे ये मंत्र
इशिबा की गठबंधन सरकार जुलाई में हुए ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) के चुनाव में हार गई थी। इशिबा ने इसके लिए हाल ही में माफी मांगी थी और कहा था कि वह इस्तीफा देने के बारे में निर्णय लेंगे।
जानें, कैसे हुआ देवी बगलामुखी का अवतरण? कथा
चुनावी हार के बाद LDP के भीतर ‘इशिबा को हटाओ’ आंदोलन तेज हो गया था। पार्टी के कुछ नेताओं और सांसदों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी।
अब उनके हटने के बाद LDP में नई लीडरशिप की दौड़ शुरू होगी।

